Date: 03/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया में ग्रामीण चिकित्सकों का विजय उत्सव महासम्मेलन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

8/2/2026 5:24:44 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गया : ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, जिला शाखा गया की ओर से ऑडिटोरियम आर्ट्स गैलरी के सभागार में विजय उत्सव महासम्मेलन एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष, जिला कोर कमेटी एवं ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के महासचिव विनोद कुमार जिया उर्फ विनोद प्रजापति ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इस अवसर पर बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में ग्रामीण चिकित्सक शामिल हुए। समारोह में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, अतरी विधायक रोहित कुमार, 'हम' (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के जिला अध्यक्ष टूटू खान, इंजीनियर अजय कुशवाहा, नंदलाल मांझी, ज्योति मांझी, अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव कृष्णानंद कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद कुमार तथा सभी सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।समिति की ओर से सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सकों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंपा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मांगों को बिहार सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार  की रिपोर्ट