Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बी पी एस सी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक ,छात्रों ने की हंगामा, डी एम ने बताई ये बातें
12/13/2024 4:01:58 PM IST
7547
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार में बी पी एस सी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में शुक्रवार को जमकर न केवल हंगामा हुआ बल्कि सड़क जाम करके रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया। सैकड़ों परीक्षार्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पर प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाते हुए परीक्षा केंद्र पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर ओल्ड बायपास को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आयोग पर निष्पक्षता सुनिश्चित न करने का आरोप लगाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे। परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था, जिससे परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल उठते हैं। छात्रों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और तत्काल कार्रवाई की मांग की। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस बुला ली गई। अधिकारी आक्रोशित छात्रों से बातचीत कर रहे हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना ने बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, और प्रशासन की तत्परता से इस मामले को सुलझाने की उम्मीद की जा रही है।
पटना से कोयलांचल लाइव के लिए एम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, खनन कार्य पर रोक की मांग
#
मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की दो बार टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
भाजपा ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान
#
22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
अंडर-18 एशिया कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब जीतने के इरादे से जापान रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...