Date: 08/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शहीद रमेश क्रिकेट में पहले दिन बिहिया क्रिकेट अकादमी ने एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराकर मैच जीत ली
3/16/2025 5:31:41 PM IST
7538
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली द्वितीय शहीद रमेश क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन आज एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच हुई। इसमें बिहिया क्रिकेट अकादमी ने यह मैच एक विकेट से जीत ली है।मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 की टीम ने 29 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए ।एक्सट्रीम 11 की तरफ से प्रकाश ने 26 रन, तरुण ने 28 रन, पवन ने 26 रन, अंकित ने नाबाद 16 रन एवं समरेश ने 12 रनों का योगदान किया ।बिहिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने छह ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिये। हृदयानंद एवं आशीष को दो विकेट मिला। शिवम सिंह को एक विकेट मिला ।150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 27 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बिहिया की तरफ से विक्की ने शानदार सर्वाधिक 36 रन, चंदन ने 35 रन, ह्रदया ने 27 रन ,शुभम ने नाबाद 13 रन एवं शिवम सिंह ने 17 रनों का योगदान किया और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक समय बिहिया क्रिकेट अकादमी के 7 विकेट मात्र 83 रन पर गिर गए थे लेकिन शिवम एवं विक्की ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत के बहुत करीब पहुंचा दिया था लेकिन शिवम एवं विक्की के आउट होने के बाद अंतिम विकेट पर जीत के लिए 21 रनों की आवश्यकता थी। बिहिया के शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए (13 रन नाबाद) जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया | इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकादमी ने यह मैच एक विकेट से जीत लिया और शहीद रमेश क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर गई । आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिहिया क्रिकेट अकादमी के शुभम को शानदार गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी के लिए शहीद रमेश के पिताजी श्री अशोक गोप द्वारा दिया गया। आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं सागर तिवारी थे, स्कोरिंग विक्की ने की । मैच के प्रारंभ में शहीद रमेश के पिता द्वारा अपने पुत्र के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में बिहार क्रिकेट संघ के ओएसडी मनोज कुमार,भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजीव, दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एवं सैकड़ो की संख्या में शहीद रमेश के मित्र थे। इसकी जानकारी टूर्नामेंट संयोजक अभिषेक कुमार ने दी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आज दो बड़े मुकाबले, अर्जेंटीना पर रहेंगी दुनिया की निगाहें
#
क्रिकेट के 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन, दुनियाभर से मिल रही शुभकामनाएं
#
IND vs ENG: दूसरे टी-20 में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, खतरनाक गेंदबाज की हुई वापसी
#
भारत-इंग्लैंड पहले टी-20 पर सबकी नजर, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज
#
कनाडा ने रचा इतिहास, राउंड ऑफ 16 में की शानदार एंट्री, दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से हुआ बाहर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि के साथ हुआ जनसेवा का संकल्प
#
कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह का का हुआ भव्य स्वागत, पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार अभिनंदन
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
मेयर के समर्थक पर नकाबपोश बाइक सवार ने किया हमला, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज
#
AI में भारत की बड़ी छलांग: मोदी ने VivaTech 2026 में भारत को बताया Global Tech Hub