Date: 25/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोलकत्ता हाई कोर्ट में अफरा-तफरी : दो महिलाओं ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की
8/12/2025 4:35:40 PM IST
7508
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Kolkatta :
कोलकत्ता हाई कोर्ट के सामने मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दक्षिण 24 परगना की दो महिलाओं ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। दोनों को तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाने के अंतर्गत आने वाले आमगाछिया क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनका आरोप है कि जिस सहकारी समिति की वे सदस्य थीं, उस समिति ने उन्हें सदस्यता सूची से हटा दिया। यह समिति “आमगाछिया सृष्टि संघ प्राथमिक बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड” के नाम से 2017 में गठित हुई थी। इस साल हुए चुनाव के दौरान कई सदस्यों के नाम सूची से निकाल दिए गए थे, जिसमें ये दोनों महिलाएं भी शामिल थीं।
पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। डिविजन बेंच ने आदेश दिया था कि सदस्यता सूची दोबारा प्रकाशित की जाए, लेकिन आरोप है कि समिति ने अदालत के आदेश का पालन नहीं किया। साथ ही, महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि समिति ने लंबे समय से ऊंचे ब्याज का लालच देकर लोगों से पैसा लिया और अब वह राशि वापस नहीं कर रही है।
मंगलवार को इसी आक्रोश में महिलाएं हाई कोर्ट के सामने पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक एक महिला ने अपने बैग से केरोसिन की बोतल निकालकर अपने ऊपर डालना शुरू कर दिया। यह देखते ही वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को रोककर उनकी जान बचाई। मामले की जांच हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस कर रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टांडाबाड़ी बस्ती,सैकड़ों परिवार के सर से उजड़ा आशियाना,लोगों में आक्रोश,कुदरत का कहर या सिस्टम की लापरवाही?
#
जिला परिषद चेयरमेन ने गरीबो को बांटा छाता,वॉटर बोतल और गमछा
#
बाघमारा में बड़ा हादसा, 20 फ़ीट नीचे धंसे आधा दर्जन घर, मची अफरा-तफरी
#
मिशन फॉर आत्मा निर्भरता को लेकर कृषि विभाग ने की बैठक ,पदाधिकारियों ने कहा ...
#
69 साल बाद स्वामी सत्यानंद सरस्वती का होंगा पदार्पण ,मुंगेर बनेगा आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पैरा तीरंदाजी में भारत ने हासिल किए 16 मेडल, पायल नाग ने हराया शीतल देवी को
#
गया जिले के बहेरा-डोभी मार्ग पर डाक पार्सल लिखा वहान से से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ का गांजा.
#
अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत गंभीर
#
मध्यान भोजन खाने से बच्चे बीमार,आमस के स्कूल में मचा हड़कंप
#
हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका