Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
BCCI ने Dream 11 से नाता तोड़ा, भविष्य में इस तरह की कंपनियों से दूरी
8/25/2025 11:20:43 AM IST
7487
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने Dream 11 से अपना नाता तोड़ लिया है. ये फैसला प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल के पास होने के बाद लिया गया. ड्रीम इलेवन से नाता टूटने के बाद बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला भी ले लिया है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि वो अब इस तरह की कंपनियों के साथ कभी नाता नहीं जोड़ेंगे. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने ड्रीम इवेन से नाता टूटने के बाद कहा, ‘हम भविष्य में ऐसी कंपनियों के साथ काम नहीं करेंगे।
Dream 11 को बंद करना पड़ा मनी गेम
ड्रीम इलेवन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नाता साल 2023 में जुड़ा था और दोनों के बीच साल 2026 तक का कॉन्ट्रैक्ट था. ड्रीम इलेवन को साल 2026 तक बीसीसीआई को 358 करोड़ रुपये देने थे लेकिन अब ये कॉन्ट्रैक्ट बीच में ही टूट गया है जिससे बीसीसीआई को नुकसान हुआ है. सवाल ये है कि एशिया कप से पहले कौन सी कंपनी बीसीसीआई का हाथ थामेगी ये देखना दिलचस्प रहेगा. वैसे बीसीसीआई का नाता My11Circle से भी है. ये कंपनी आईपीएल में फैंटेसी पार्टनर है. ये कंपनी भी बीसीसीआई को एक साल में मोटी रकम चुकाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक My11Circle बीसीसीआई को सालाना 125 करोड़ रुपये देती है।
कौन थामेगा बीसीसीआई का हाथ?
टीम इंडिया की जर्सी पर अब किसका नाम होगा इसका जवाब जल्द मिल सकता है. क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बड़ी कंपनियां बीसीसीआई से करार करने के लिए तैयार खड़ी हैं. इसमें टाटा, रिलायंस, अडानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. टाटा पहले से ही आईपीएल की स्पॉन्सर है वहीं रिलायंस जियो भी ब्रॉडकास्टिंग में लगा हुआ है. इन कंपनियों के अलावा ग्रो, जेरोधा जैसी कंपनियां भी इस डील को कर सकती हैं. महिंद्रा और टोयोटा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी बीसीसीआई के साथ नाम जोड़ सकती है. पेप्सी भी इस रेस में बताई जा रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया एक दिवसीय धरना