Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भूस्खलन से वैष्णो देवी यात्रा रुकी, असंतुष्ट श्रद्धालुओं ने कहा कि अब मां के दर्शन करके ही लौटेंगे
होटलों में मौजूद श्रद्धालु आगे यात्रा की प्रतीक्षा में टकटकी लगाए
8/28/2025 4:43:41 PM IST
7606
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jammu :
मां की दर्शन की भूख क्या होती है यह वर्तमान में जम्मू के कटरा में देखी जा सकती है। भूस्खलन को लेकर वर्तमान में माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने के बाद, कई श्रद्धालु क्षेत्र में फँस गए हैं और कुछ कटरा के होटलों में यात्रा शुरू होने का इंतज़ार में हैं। इलाके में मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें रास्ते से मलबा हटने तक इंतज़ार करने को बताया गया है। घटना के बाद रेड अलर्ट जारी कर बचाव एवं निकासी अभियान जारी है। मीडिया से बात करते हुए एक श्रद्धालु ने बताया कि मलबा हटने के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी, हालाँकि, उन्होंने इस पर संदेह जाहिर किया। श्रद्धालु ने कहा कि यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। हम दो दिन एक होटल में ठहरे हैं। अब हम यहाँ से वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के बाद ही लौटने वाले है। पहाड़ी पर रेड अलर्ट है और वहाँ एक दुर्घटना भी हुई है। मलबा हटने के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि यात्रा फिलहाल बंद है। इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है… हम वैष्णों माता के दर्शन करने के बाद ही लौटने वाले हैं, सरकार और प्रशासन फिलहाल इलाके को साफ करवा रहे हैं।इस बीच, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भूस्खलन पीड़ितों के शवों को उनके पैतृक स्थानों पर पहुँचाने की ज़िम्मेदारी ले ली है। बात दें कि वैष्णो देवी मंदिर के पास एक विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें 35 से ज्यादा लोगों की जान गई और 20 अन्य घायल हो गए।जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण, खासकर जम्मू क्षेत्र में, तवी नदी के उफान पर होने के कारण भयंकर बाढ़ आ गई है। बाढ़ के पानी ने इलाके के कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुँचाया है। लगातार भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में चौथे तवी पुल के साथ सड़क का एक हिस्सा बह गया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सडकों पर बह रहा है, हजारों लीटर पानी, विभाग है बेखबर ?
#
“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
#
यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी के मुद्दे को लेकर विधायक सरयू राय ने खोला मोर्चा
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश