Date: 15/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूटकी में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
5/4/2026 2:11:58 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद जिले के पूटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक स्थित एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 54 वर्षीय रामस्वरूप चौहान की मौत हो गई। वे गोधरा 4 नंबर के निवासी थे और सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में पिछले चार वर्षों से सुपरवाइजर (स्विफ्ट इंचार्ज) के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान वे 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन गुड्डू चौहान ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। उनका आरोप है कि भारी वाहन उनके कमर के पास चढ़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक के बेटे आदर्श कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे और कुछ ही देर बाद हादसे की खबर मिल गई। परिजनों का कहना है कि अब तक कंपनी की ओर से किसी मुआवजे को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इधर, कंपनी के इंचार्ज श्रीराम पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कतरास पुलिस में विरु और जय की जोड़ी चर्चे में।
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
वाहन जांच के नाम पर मारपीट, ₹2.10 लाख वसूली का आरोप, चार उत्पादकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हाईवा और ऑटो में टक्कर ,युवक की गई जान ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
15 जून आरा के लिए होगा ऐतिहासिक, इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का सीएम करेंगे शिलान्यास
#
पूटकी में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
मरीजों के हित में सख्त नियम, इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ एक अटेंडेंट को प्रवेश