Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बिरसा मुंडा स्टेडियम में गूंजा योग का संदेश, सामूहिक योगाभ्यास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

6/21/2026 12:05:28 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को धनबाद के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुष समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बनाने का संदेश दिया। धनबाद के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, डीडीसी सन्नी राज, सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने करीब 45 मिनट तक विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का माध्यम है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। सांसद ढुल्लू महतो और विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने लोगों को “करें योग, रहें निरोग” का संदेश देते हुए योग अपनाने का आह्वान किया।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट