Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, कई वाहनों को कुचलते हुए घर में घुसी कार
6/28/2026 11:59:15 AM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-1 में देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने जमकर तबाही मचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा पहले सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर और एक बुलेट बाइक को कुचलते हुए आगे बढ़ी, जिसके बाद उसने घर के बाहर खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर सो रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही परिवार का कोई सदस्य घायल हुआ। हालांकि, मकान की दीवार, कार और अन्य वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाइवा चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे के बाद जब लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह हाइवा मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिरसा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 14वें परीक्षा नियंत्रक बने एलबी सिंह,पदभार ग्रहण करते ही कहा ...
#
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
#
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवज़े की मांग की
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
सुनसान कुएं से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका