Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने याद किया योगदान
7/6/2026 1:43:41 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। सिटी सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, भारत की एकता और अखंडता में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा तथा उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटी है। साथ ही उन्होंने सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना में डॉ. मुखर्जी के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
#
मवेशी लदे 5 वाहनों को पुलिस ने पकड़ा जिम्मेनामा पर सुरक्षित जगह पर भेजा ....
#
अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल,तीन की मौत समेत दर्जनों दबे होने की अंशका.....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने याद किया योगदान
#
गर्मी में आरा जंक्शन पर पॉलिटेक्निक अभ्यर्थियों ने दी दोहरी परीक्षा,ट्रेनों में रही खचमखच भीड़
#
नवजात की मौत के बाद परिजनों का फुंटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार