Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निगम कर्मियों के प्रदर्शन से मुंगेर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित
8/1/2026 6:13:15 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय का ताला खुलवाकर कामकाज शुरू कराया। इसके विरोध में हड़ताली कर्मियों ने झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया और कई जगहों पर जमा कचरे को सड़कों पर फैला दिया। इससे मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर निगम कर्मियों की तीन सूत्री मांगों को लेकर जारी हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय का ताला खुलवाया गया और ड्यूटी पर लौटे कर्मचारियों के साथ कार्यालय का कामकाज शुरू कराया गया। नगर आयुक्त भी कार्यालय पहुंचे और लंबित कार्यों को शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई। इधर, प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज हड़ताली कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर शहर में विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शहर के कई हिस्सों में तीन दिनों से जमा कचरे को सड़कों पर फैला दिया। मुख्य बाजार, एक नंबर ट्रैफिक चौक समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग जाने से आवागमन प्रभावित हुआ और दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन ने पुलिस बल के सहारे आंदोलन को दबाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने तथा एसीपी-एमएसीपी लागू करने जैसी उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था और आवश्यक नागरिक सेवाओं को बहाल रखना उसकी प्राथमिकता है। फिलहाल नगर निगम कार्यालय में कामकाज शुरू हो गया है, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों के विरोध और शहर में फैले कचरे से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब सभी की नजर प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संभावित वार्ता पर टिकी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व स्तनपान दिवस पर बाघमारा को स्वास्थ्य की नई सौगात, CHC में कंगारू मदर केयर (KMC) यूनिट का शानदार उद्घाटन
#
एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने भाजपा कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हंगमा
#
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले के विरोध में धनबाद में भाजपा का आक्रोश मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
रसूखदार ट्रैफिक इंस्पेक्टर के क्या कहने,लेकिन वो दिन हवा हुए जब पसीना गुलाब था
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
स्मृति मंधाना का बड़ा कमाल: TIME मैगजीन की ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल स्पोर्ट्स पर्सन’ लिस्ट में हुई शामिल
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
भाजपा ने शहर में बिगड़ी क़ानून ब्यबस्था को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
मैथन डैम में टला बड़ा हादसा, डूबती नाव से एक दर्जन पर्यटकों की जान बची