Date: 03/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं और Gen-z को पीएम मोदी ने दिया संदेश
8/2/2026 3:36:13 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की। नशे की लत के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में देश भर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवाओं ने भाग लिया है। माय भारत वॉलंटियर्स, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, उद्योग संगठनों और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ें हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान अपना संबोधन भी दिया है। 'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और समाज सेवा में लगाएंगे, तो विकसित भारत का सपना जल्द साकार होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे न केवल खुद नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार, दोस्तों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इसके खिलाफ जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिटनेस को बढ़ावा देने और सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। सरकार का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से देशभर में जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का मजबूत आधार बनेंगे। यही इस अभियान का मुख्य संदेश है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आंखों पर पट्टी, दिल में भोलेनाथ... अनोखी कांवड़ यात्रा कर रहे सुधांशु बम
#
जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हाई कोर्ट का बड़ा
फैसला,चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने कहा ...
#
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
#
काम के दौरान मजदूर की मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची के टेंपो स्टैंडों का किया निरीक्षण