Date: 19/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कदमा में जलजमाव से 250 घर प्रभावित, NDRF ने संभाला मोर्चा; कई परिवारों का रेस्क्यू

8/19/2026 2:47:05 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : कदमा के रासीनगर ब्लॉक नंबर-3 में बीती रात भारी जलजमाव के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए। देखते ही देखते करीब 200 से 250 घर पानी में डूब गए, जिससे कई परिवार अपने घरों में ही फंस गए। एक व्यक्ति के पानी में डूबने की सूचना भी सामने आई है। हालात बिगड़ने के बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने प्रभावित इलाके में रेस्क्यू पॉइंट बनाया और बचाव दलों को अलग-अलग हिस्सों में भेजा। रेस्क्यू टीम ने कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू पॉइंट तक पहुंचाया। वहीं, बढ़ते जलस्तर के बीच एक पेड़ बिजली की मुख्य सप्लाई लाइन पर गिर गया, जिससे इलाके में खतरा और बढ़ गया। इस दौरान कई लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल प्रभावित इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन और NDRF की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट