Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बड़ी मठिया में गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ जन्माष्टमी महामहोत्सव संपन्न

9/5/2026 2:31:41 PM IST

80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: आरा शहर के प्रसिद्ध बड़ी मठिया स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महामहोत्सव शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महामहोत्सव के दौरान भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में परम पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के प्रधान शिष्य महंत श्री अयोध्यानाथ स्वामी जी की विशेष उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म की विजय और निष्काम कर्म की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। अंत में भव्य आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट