Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, धनबाद निवासी सुमित कुमार मंडल था मृतक, पुलिस जाँच में जुटी....

10/2/2026 12:18:18 PM IST

145
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह खरकई नदी घाट पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी घाट पर शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान धनबाद निवासी सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुमित आदित्यपुर-2 स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 24 में अपने एक मित्र के साथ किराए पर रहता था।
बताया जा रहा है कि वह गुरुवार से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसके मित्र ने आरआईटी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।शुक्रवार सुबह सालडीह खरकई नदी घाट पर शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नदी से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस जाँच में जुट गई है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#  पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
# दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351  समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर....
#  पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
# धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
 राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....