Date: 27/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जम्मू में आतंकी साजिश नाकाम,आर्मी कैंप के पास सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने की फायरिंग,2 आतंकी ढेर

22-04-2022

7533
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से दो दिन पहले बड़ी आतंकी साजिश कोसुरक्षाबलों ने  नाकाम कर दिया गया है। जम्मू में सुंजवां और चड्ढा आर्मी कैंप के पास सुरक्षबलों पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसके बाद शुरू हुए एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। सीआईएसएफ  का एक एएसआई एसपी पटेल इस एनकाउंटर में शहीद हो गया है और  5 जवान घायल हैं। बठिंडी में भी आतंकी हमला किया गया है। वहीं जम्मू के एडीजीपी  मुकेश सिंह ने कहा कि आतंकवादियों से मिले भारी गोलाबारूद से लगता है कि ये फिदायीन आतंकी थे। ये प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले कोई बड़ा हमला करने की फिराक में थे।