Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उधमपुर में बस पलटने से 25 यात्री घायल,कई की हालत गंभीर 

28-05-2022

7557
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जम्मू : जम्मू के डोडा जिले से आ रही बस के उधमपुर के बट्टल बलियां इलाके में पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और 6 घायलों को जम्मू के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।
 
 
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसा कैसे  इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस टीम दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभवत: ड्राइवर का नींद की वजह से बस पर नियंत्रण नहीं रहा होगा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क