Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुंछ में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने भी जताया दुख
14-09-2022
7552
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
पुंछ: पुंछ में सड़क दुर्घटना में करीब 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला पुंछ अस्पताल में चल रहा है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सब्जियां इलाके में आज सुबह एक बस खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया गया। बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है, जबकि छह गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। करीब 23 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए लिखा कि पुंछ के साब्जियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जब पुंछ सड़क हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने भी हाइसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पुंछ में हुए हादसे में लोगों की मौत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सडकों पर बह रहा है, हजारों लीटर पानी, विभाग है बेखबर ?
#
यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी के मुद्दे को लेकर विधायक सरयू राय ने खोला मोर्चा
#
“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश