Date: 25/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर थाना में इंस्पेक्टर जयंत तिर्की और निरंजन सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
10/5/2025 11:06:40 AM IST
7491
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
सदर थाना परिसर में शुक्रवार देर शाम को एक भावुक पल देखने को मिला, जब साइबर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर जयंत तिर्की और सबइंस्पेक्टर निरंजन सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता समेत कई अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। सभी ने इंस्पेक्टर तिर्की और निरंजन सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सहकर्मियों ने गीत और कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इंस्पेक्टर तिर्की ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में साइबर थाना ने कई बड़े मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया, जिससे जामताड़ा जिला साइबर अपराध नियंत्रण में एक मिसाल बन गया। उनके कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और टीम भावना की सभी ने खुले दिल से प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि इंस्पेक्टर तिर्की एक अनुशासित, कर्मठ और ईमानदार अधिकारी रहे हैं। उन्होंने न केवल अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से पालन किया, बल्कि अपने अधीनस्थों को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिर्की की कार्यशैली से आने वाले अधिकारियों को सीखने को मिलेगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप; उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य।
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घर से चल रहा था गांजे का कारोबार, 1299 पुड़िया के साथ दो को पुलिस ने दबोचा
#
कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर और दफ्तर पर पुलिस का छापा.....
#
मुंगेर में 8 साल के बच्चे के गले से लॉकेट चोरी, 18 घंटे में दो नाबालिग पकड़े गए; स्वर्णकार भी गिरफ्तार...
#
बाघमारा में बेनीडीह रेल साइडिंग गोलीकांड की जांच तेज, दिल्ली मानवाधिकार आयोग की टीम ने डाला डेरा......
#
ईद उल जुहा सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न