Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग? युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
6/4/2026 12:21:45 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: टेल्को थाना क्षेत्र में देर रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने आरोप लगाया है कि टेल्को प्लाजा से अपने घर लौटने के दौरान पुलिस गश्ती दल में तैनात वाहन चालक ने उनकी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक रोक ली। बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने का हवाला देते हुए उनसे जुर्माना भरने को कहा गया। संतोष सिंह के अनुसार, उन्होंने कई बार अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और बाइक को टेल्को थाना ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में बाइक छोड़ने के एवज में उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना का चालक ही "बड़ा बाबू" की तरह व्यवहार कर रहा था। घटना से आक्रोशित संतोष सिंह शुक्रवार सुबह टेल्को प्लाजा रोड पर अपनी बाइक के कागजात लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से अपनी बाइक वापस दिलाने की मांग की। सड़क पर धरना शुरू होते ही वहां राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को मामले की जांच तथा बाइक दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद संतोष सिंह ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और सड़क जाम हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग? युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार